Nuh News : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर सोहना कार्यालय में उत्सव

0
49
Celebration at Sohna office on the birthday of Aam Aadmi Party convenor Arvind Kejriwal.
अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन सोहना कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए

(Nuh News) नूंह। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन सोहना कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और केजरीवाल जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर धर्मेंद्र खटाना ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, ष्अरविंद जी का नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस मौके पर कई गणमान्य लोग और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।