NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022 सेंसेक्स 68 अंक गिरकर 57,232 पर बंद

0
605
NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022

NSE BSE Update 23 Feb 2022 सेंसेक्स 68 अंक गिरकर 57,232 पर बंद

आज समाज डिजिटल,  नई दिल्ली :

NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022 : मंथली एक्सपायरी दिन से पहले आज बुधवार को स्टॉक मार्केट गिरावट में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) आज 68 अंक गिरकर 57,232 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज 332 अंक ऊपर 57,632 पर खुला था

इससे पहले सेंसेक्स (Sensex) आज 332 अंक ऊपर 57,632 पर खुला था। इसने 57,733 का ऊपरी और 57,109 का निचला स्तर बनाया। सुबह सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था और खरीदारी नजर आ रही थी। लेकिन ये तेजी दोपहर तक कायम न रह सकी और क्लोजिंग बैल बजते बजते सेंसेक्स और (NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022) निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में आ गए।

आज सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.68 लाख करोड़ रुपए रहा। मंगलवार को यह 254.76 लाख करोड़ रुपए था। वहीं सेंसेक्स के 353 शेयर्स अपर और 283 लोअर सर्किट में रहे। (NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022) निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 23 तेजी में और 27 गिरावट में रहे।

इन शेयरों में आई हरियाली  

आज कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, इंडसइंड, मारुति, विप्रो, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस,अल्ट्राटेक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एयरटेल और SBI के शेयर हरे निशान में रहे। (NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022) वहीं NTPC, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, सनफार्मा, नेस्ले, HDFC Bank, ICICI, HDFC, TCS, डॉ. रेड्डी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड गिरावट में बंद हुए हैं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते भारत समेत विश्व के कई सारे देशों के शेयर बाजार में बिकवाली हावी हैं। (NSE BSE Closing Bell 23 Feb 2022) एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 383 अंक टूटकर 75,300 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ था।

Read Also : Sapna Choudhary Dance Video सपना चौधरी का डांस वीडियो हो रहा वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook