Punjab News Update : अब पंजाब को भी मिलेगी आपदा से मुक्ति : भाजपा

0
93
Punjab News Update : अब पंजाब को भी मिलेगी आपदा से मुक्ति : भाजपा
Punjab News Update : अब पंजाब को भी मिलेगी आपदा से मुक्ति : भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिला

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिला है। अब प्रधानमंत्री को पंजाब को आप-दा मुक्त बनाने की पहल करनी होगी। पंजाबियों की निगाहें अब मोदी जी पर टिकी हैं कि उनके नेतृत्व में पंजाब में व्याप्त भय का माहौल कब खत्म होगा और लोग शांति से रह सकेंगे।

शीश महल को अब लोगों ने खाली कर दिया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा की जीत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी के मुख्यमंत्री आवास शीश महल को अब लोगों ने खाली कर दिया है। भगवंत मान को अब अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए…आज पूरा देश दिल्ली के भाजपा कार्यकतार्ओं की जीत का जश्न मना रहा है। पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर किसी को भी विदेश जाने के लिए अपना घर, संपत्ति या जमीन नहीं बेचनी पड़ेगी। सभी को यहीं काम मिलेगा। यह नरेंद्र मोदी का विजन है।

आप का स्वास्थ्य व शिक्षा मॉडल ध्वस्त

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य माडल ध्वस्त, शिक्षा माडल विफल, शासन माडा टूट गया। पूरा दिल्ली माडल अब इतिहास बन गया है। पंजाब के वास्तविक उत्थान के लिए नया नारा भाजपा फॉर पंजाब है। वहीं भाजपा के राष्टÑीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा की जीत ऐतिहासिक है, यह जीत मोदी पर जनता के विश्वास की है, यह जीत है मोदी के विकास माडल की है। यह दिल्ली के जन जन की जीत है और झूठे ड्रामेबाज लोगों की हार है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं : डॉ. रवजोत सिंह

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब विधानसभा हुई कागज रहित: संधवां