Punjab CM News : पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए एनओसी नहीं आवश्यक

0
9
Punjab CM News : पंजाब में अब रजिस्टरी क लिए एनओसी नहीं आवश्यक
Punjab CM News : पंजाब में अब रजिस्टरी क लिए एनओसी नहीं आवश्यक

प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल ने दी मंजूरी

प्रदेश के लाखों लोगों को होगा फायदा

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश की जनता के हित में सरकार की एक और गांरटी पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार के पंजाब में रजिस्ट्ररी से एनओसी के प्रस्ताव को राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य सरकार के के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही प्रदेश के लाखों लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल प्रदेश के लाखों लोग ऐसी जगहों पर रह रहे थे जहां पर इस तहर की शर्त को पूरा करना लगभग असंभव था।

अब जबकि प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है तो ऐसे में उन लोगों को दिवाली से पहले एक किस्म का सरकार का तोहफा मिला है। की शर्त खत्म कर दी गई है। इस प्रस्ताव को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा प्रदेश में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों होगा। कच्ची कॉलोनियों में सरकार की तरफ से सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं इस कानून के लागू से अवैध कालोनियां काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध कॉलोनियों को बसाने वालों पर जुमार्ना लगाया जाएगा।

पूर्व सरकारों ने नहीं हल किया था यह मुद्दा

आप नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मेहनत रंग लाई है। क्योंकि अब कच्ची कॉलोनियों के एनओसी को लेकर बनाए कानून पर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत ने प्रदेश के लोगों से किया वादा निभाया। वर्ष 2018 से कच्ची कॉलोनियों का मुद्दा किसी भी सरकार ने हल नहीं किया। आम लोगों ने जो अपनी गाढ़ी कमाई घर बनाए हैं उन्हें अब सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। आप नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनाव से पहले जो भी वादे जनता से किए थे वे सभी पूरे हो रहे हैं। प्रदेश की जनता को सरकार हर तरह से सुविधाएं मुहैया करवाने में जुटी हुई है।

धान उठान व खरीद को केंद्र सरकार ने किया प्रभावित

धान खरीद पर बात करते हुए आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद केंद्र सरकार ने समय पर गोदामों से अनाज नहीं उठवाया जिससे नए सीजन में इसके भंडारण की समस्या सरकार के सामने आ रही है। यही वजह है कि बंपर पैदावार होने के कारण धान की खरीद और उठान में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Political News : अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे शिअद को झटका

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार