Northeast Flood: असम, अरुणाचल व मणिपुर में बाढ़ का कहर, काजीरंगा नेशनल पार्क में हजारों जानवर डूबे

0
125
Northeast Flood: असम, अरुणाचल व मणिपुर में बाढ़ का कहर, काजीरंगा नेशनल पार्क में हजारों जानवर डूबे
Northeast Flood: असम, अरुणाचल व मणिपुर में बाढ़ का कहर, काजीरंगा नेशनल पार्क में हजारों जानवर डूबे

July 04 Weather Update, आज समाज, नई दिल्ली: मानसून ने देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा व पंजाब और यूपी-राजस्थान सहित पूरे देश को कवर कर लिया है। दिल्ली व हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भी रोज तेज बारिश हो रही है। हालांकि उत्तर भारत में भी कहीं बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य असम, मणिपुर व अरुणाचल सहित लगभग क्षेत्र के सभी राज्यों में कहर कई दिन से आफत बनी हुई है। असम सबसे ज्यादा प्रभावित है।

काजीरंगा में लगभग 11 जानवर डूबे

एक अधिकारी के अनुसार असम का काजीरंगा नेशनल पार्क भीषण बाढ़ के कारण पानी में डूब गया है और इसमें लगभग 11 जानवर डूब गए हैं। वन विभाग ने 65 अन्य जानवरों को बचा लिया है। अधिकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण डूबने वाले ज्यादातर जानवरों में हॉग डियर शामिल हैं। यह हिरण की एक दुर्लभ प्रजाति है।

वन विभाग के 173 कैंप डूबे

अधिकारी के अनुसार भीषण बाढ़ ने काजीरंगा राष्टÑीय उद्यान के हालात काफी बिगाड़ दिए है। उन्होंने बताया कि पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग में कुल 233 वन विभाग कैंप हैं, जिनमें से 173 पानी में डूब चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह मंगलवार तक 167 शिविर डूबे थे। वन विभाग के कर्मी व सुरक्षा कर्मी उद्यान के अंदर कैंपों में रहकर वनस्पतियों व जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे हैं।

अधिकारियों को पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने काजीरंगा नेशनल पार्क के अधिकारियों को पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ के चलते वन्यजीवों के जीवन और काजीरंगा नेशनल पार्क की वनस्पति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बाढ़ से उत्पन्न हुई कठिनाइयों के बावजूद, वन विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता और साहसिक प्रयासों ने कई जानवरों की जान बचाई है।