रात के तापमान में आएंगी गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज रात से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल से प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवाओं का रूख पहाड़ों से मैदानों की ओर रहेगा। जिस कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आएंगी। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि, 28 फरवरी को हुई बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि के बाद से ही रात का तापमान नीचे जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

गेहूं में पानी नहीं देने की दी सलाह

हरियाणा में मौसम के बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानियों ने गेहूं उत्पादक किसानों से खेतों में पानी खड़ा नहीं रहने की सलाह दी है। इससे गेहूं की फसल तेज हवा में बिछ सकती है। वहीं दिन के बढ़ते तापमान में भी किसानों की चिंता बढ़ रही है। हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर चला गया है। 25 डिग्री से ऊपर तापमान होने से गेहूं की फसल प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली की जनता खुद बनाएगी अपना बजट : सीएम