North Western Region में अब तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश,असम का बारपेटा जिला बेहाल

0
194
North Western Region
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश

Aaj Samaj (आज समाज), North Western Region, नई दिल्ली: देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, मानसून वर्तमान में सक्रिय है और पिछले 4-5 दिनों में तेजी से आगे बढ़ा है।

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मानसून ने लगभग पूरे देश को प्रभावित किया है। पूरे गुजरात और दक्षिण- पूर्वी राजस्थान को मानसून ने कवर कर लिया है। अगले दो दिनों में उम्मीद है कि दक्षिण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्से भी कवर हो जाएंगे।

  • दो दिन में बचे हिस्से भर कवर कर लेगा मानसून

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 72 एमएम बारिश

महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर में कल में 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। आईएमडी के अनुसार 19 राज्यों में कल तक भारी बारिश का अनुमान है। मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में 24 जून को मानसून एक्टिव हुआ था।

उत्तर प्रदेश: 83.8 के बजाय अब तक 34.4 एमएम ही बारिश हुई

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून ने 4 दिन पहले जोरदार बारिश के साथ एंट्री की थी। लेकिन, बीते दो दिनों से उम्मीद से कम बारिश हुई। 1 से 27 जून के बीच पूर्वी यूपी में 83.8 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक एवरेज 34.4 मिमी बारिश हो सकी।

बिहार में आज के लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट

बिहार में एंट्री के 16 दिन बाद मानसून कई जिलों में पहुंच गया है। उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू भी कर दिया है। सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन तेज और झमाझम बारिश का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा

असम : बारपेटा जिले के 93 गांवों के 67,000 से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से पैदा हुए हालात में सुधार है। विभिन्न स्थानों पर ब्रह्मपुत्र व इसकी सहायक नदियों के जलस्तर में गिरावट आई और अब कहीं भी ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं। जहां अन्य जगहों पर ईद-उल-अजहा मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं असम के बाढ़ प्रभावित बारपेटा जिले के हजारों लोग चिंतित हैं। जिले के 93 गांवों के 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। वहीं जिले में 225 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है। पिछले 48 घंटों में जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook