North Korea News: किम जोंग उन ने किया परमाणु हथियारों की संख्या तेजी से बढ़ाने का आह्वान, पहली बार दिखाई न्यूक्लियर फैक्ट्री की झलक

0
61
North Korea News किम जोंग उन ने किया परमाणु हथियारों की संख्या तेजी से बढ़ाने का आह्वान, पहली बार दिखाई न्यूक्लियर फैक्ट्री की झलक
North Korea News : किम जोंग उन ने किया परमाणु हथियारों की संख्या तेजी से बढ़ाने का आह्वान, पहली बार दिखाई न्यूक्लियर फैक्ट्री की झलक

Nuclear Weapons, (आज समाज), सियोल: उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों की एक दुर्लभ झलक पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने उस क्षेत्र का दौरा किया जहां परमाणु हथियारों की फैक्ट्री है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्थान उत्तर कोरिया के मुख्य योंगब्योन परमाणु परिसर में है या नहीं, लेकिन यह यूरेनियम संवर्धन सुविधा के बारे में उत्तर कोरिया का पहला सार्वजनिक खुलासा है। किम जोंग ने इस दौरान अपने परमाणु हथियारों की संख्या को तेजी से बढ़ाने के लिए मजबूत प्रयासों का आह्वान किया है।

मीडिया ने जारी की हैं क्षेत्र की तस्वीरें

किम जोंग उन ने 2010 में योंगब्योन में एक परमाणु बनाने के स्थान का खुलासा अमेरिकी विद्वानों के समक्ष किया था। हालांकि खुलासा संभवत: अमेरिका व उसके सहयोगियों पर अधिक दबाव बनाने का एक प्रयास है। उत्तर कोरिया के मीडिया द्वारा क्षेत्र की जारी की गई तस्वीरें बाहरी लोगों को उत्तर कोरिया द्वारा उत्पादित परमाणु सामग्री की मात्रा का अनुमान लगाने के लिए जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत प्रदान कर सकती हैं।

किम को लंबी ग्रे ट्यूबों की लंबी पंक्तियों के साथ चलते दिखाया गया

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु हथियार संस्थान व हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन आधार के दौरे के दौरान, किम जोंग ने उत्तर कोरिया के ‘परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की अद्भुत तकनीकी शक्ति पर बार-बार बहुत संतोष व्यक्त किया। केसीएनए ने कहा कि किम जोंग ने यूरेनियम संवर्धन बेस के नियंत्रण कक्ष और एक निर्माण स्थल का दौरा किया, जो परमाणु हथियार बनाने की अपनी क्षमता का विस्तार करेगा। उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया की तस्वीरों में किम को वैज्ञानिकों द्वारा लंबी ग्रे ट्यूबों की लंबी पंक्तियों के साथ चलते दिखाया गया था। केसीएनए ने यह नहीं बताया कि किम जोंग ने सुविधाओं का दौरा कब किया और वे कहां स्थित हैं।

सेंट्रीफ्यूज की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर

केसीएनए ने कहा, किम जोंग ने आत्मरक्षा के लिए परमाणु हथियारों को तेजी से बढ़ाने के लिए सेंट्रीफ्यूज की संख्या को और बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है। यह एक लक्ष्य है जिसे उन्होंने हाल के वर्षों में बार-बार दोहराया है। न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम जोंग ने अधिकारियों को एक नए प्रकार के सेंट्रीफ्यूज की शुरुआत को आगे बढ़ाने का आदेश दिया, जो अपने पूर्ण चरण में पहुंच गया है।