Haryana Assembly Election: आज दोपहर 3 बजे तक वापिस लिए जा सकते हैं नामांकन

0
78
डॉ. विवेक भारती।
डॉ. विवेक भारती।

आज ही आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिन्ह
Kaithal News (आज समाज) कैथल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि उम्मीदवार 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र फॉर्म 5 भरकर वापिस ले सकते है, उसके बाद नामांकन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी तथा उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी निदेर्शों की पालना करना सुनिश्चित करें। वे रैली, रोड़ शॉ व अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से अनुमति जरूर लें। अगर कोई उम्मीदवार इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 8 अक्टूबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

पांच साल बाद मिलता है मतदान का मौका, इसे न गवाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व भागीदारी जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए और मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। उन्होंने जिला के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।

ये भी पढ़ें : Himachal News : नकली शराब की बिक्री पर प्रदेश सरकार सख्त

ये भी पढ़ें : Sanjauli Mosque Case : प्रदर्शनकारियों पर कसा पुलिस ने शिकंजा