Haryana Assembly Result: अंबाला शहर से जीते निर्मल सिंह

0
6
अंबाला शहर से जीते निर्मल सिंह
Haryana Assembly Result: अंबाला शहर से जीते निर्मल सिंह

अंबाला कैंट से चित्रा हारी
Ambala News (आज समाज) अंबाला: अंबाला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने परिवहन मंत्री असीम गोयल को हराकर जीत दर्ज की है। निर्मल सिंह मोहरा ने भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल को 11131 वोटों से हरा दिया है। हालांकि निर्दलीय चुनाव में उतरी निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा को पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चुनावी मैदान में पटखनी दी है। वहीं नारायगणगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार शैली चौधरी ने भाजपा के पवन सैनी को 15094 वोटों से हरा दिया है।

फिर हार गए कैप्टन अभिमन्यु

कांग्रेस के नारनौंद से उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ ने 12578 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 84801 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु 72223 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, उकलाना रिजर्व सीट पर कांग्रेस के नरेश सेलवाल ने 77580 वोट लेकर जीत दर्ज की है।

हांसी, बरवाला, नलवा सीट पर भाजपा का कब्जा

हांसी सीट से भाजपा उम्मीदवार विनोद भयाना 21460 वोटों के अंतर से जीते। इसके अलावा बरवाला सीट से भाजपा के रनबीर गंगवा 27170 वोटों से जीते हैं। नलवा में भाजपा के उम्मीदवार रणधीर पनिहार जीत गए हैं।

यह भी पढ़ें :  Election Results 2024 Updates: हरियाणा में चल गया मोदी मैजिक, राहुल फिसड्डी, शक्ति रानी शर्मा भी विजयी