Gurugram Crime News: गुरुग्राम में नौ साल की बच्ची की हत्या कर कपूर से जलाया शव

0
9
नौ साल की बच्ची की हत्या कर कपूर से जलाया शव
नौ साल की बच्ची की हत्या कर कपूर से जलाया शव

Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 16 साल के लड़के ने एक 9 साल की लड़की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को कपूर डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अधजली हालत में बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा सोसायटी की है। यहां सोमवार की सुबह एक लड़के ने अपनी सोसायटी में रहने वाली नौ साल की लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं और दोनों के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। लड़की के पिता दफ्तर चले गए, जबकि मां और भाई आरोपी लड़के के घर गए थे। जो उसी सोसायटी के दूसरे टावर में है। लड़की की मां को अपने घर में देखकर आरोपी लड़का ट्यूशन जाने की बात कहकर अपने फ्लैट से निकला। ट्यूशन जाने की बजाय वह लड़की के घर चोरी करने पहुंच गया। आरोप है कि लड़के को चोरी करते हुए लड़की ने देख लिया था। उसने लड़की को चुप कराने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं मानी। जिसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए मंदिर में रखे कपूर से लड़की के शव को आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी कक्षा 10 का छात्र है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया और कहा कि दो चोर घर में घुस आए और उन्होंने लड़की की हत्या कर दी। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि लड़के ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह उसे मारना नहीं चाहता था। लेकिन, जब लड़की ने चुप रहने से इनकार कर दिया, तो उसने पकड़े जाने के डर से उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह देखकर वह घबरा गया और उसके शव को आग लगाकर एक कोने में बैठ गया।

SHARE