Panchkula News: 25 मार्च को पंचकूला में दिलाई जाएगी नवनियुक्त पार्षद, मेयर और चेयरमैनों को शपथ

0
96
Panchkula News: 25 मार्च को पंचकूला में दिलाई जाएगी नवनियुक्त पार्षद, मेयर और चेयरमैनों को शपथ
Panchkula News: 25 मार्च को पंचकूला में दिलाई जाएगी नवनियुक्त पार्षद, मेयर और चेयरमैनों को शपथ

सीएम ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों को दी जीत की बधाई
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में 25 मार्च को नवनियुक्त पार्षदों, मेयरों और चेयरमैनों को शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकरी गत दिवस पंचकूला में पार्टी कार्यालय पंचकमल में आयोजित कार्यक्रम में दी गई। यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, नवनिर्वाचित मेयर, और चेयरमैनों के स्वागत में रखा गया था।

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय चुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री सहित पूरी भाजपा टीम को दिया।

विकसित हरियाणा का बजट किया पेश: सीएम

उन्होंने जनता का भी आभार जताया। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन मिला और परिणाम स्वरूप प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी।

बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए हमने विकसित हरियाणा का बजट पेश किया है।

विकसित हरियाणा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बजट

डॉ. पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह बजट हर वर्ग के उत्थान और विकसित हरियाणा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नव निर्वाचित मेयर, नगरपालिका, नगरपरिषदों के चेयरमैनों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को नई उड़ान देगा और इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today : नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे दोनों कीमती धातुओं के दाम