Welcome New Year : हरियाणा में दूध-जलेबी का लंगर लगा मनाया गया नए साल का जश्न

0
154
Welcome New Year : हरियाणा में दूध-जलेबी का लंगर लगा मनाया गया नए साल का जश्न
Welcome New Year : हरियाणा में दूध-जलेबी का लंगर लगा मनाया गया नए साल का जश्न

हिसार भगत सिंह जनकल्याण मोर्चा ने लगाया था लंगर
Welcome New Year (आज समाज) हिसार: नए साल की शुरूआत हो चुकी है। सभी ने अपने-अपने ढंग से नए साल का स्वागत किया। वहीं हिसार में नए साल की अलग ही तरीके से की गई। यहां पर दूध और जलेबी का लंगर लगाया था। यह दूध और जलेबी का लंगर हिसार के भगत सिंह जनकल्याण मोर्चा ने लगाया था। 11 क्विंटल दूध और जलेबी का लंगगर लगाने का उद्देश्य समाज को नशे से दूर करना है। भगत सिंह कल्याण मोर्चा के संरक्षक आशीष कुमार कुकी ने बताया कि उनकी समिति पिछले 10 सालों से इस प्रकार का आयोजन कर रही है। इस दौरान नए वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को निशुल्क जलेबी और दूध वितरण करती है। इसका मकसद युवा को शराब के नशे से दूर करना है।

इन जगहों पर लगाया गया लंगर

लंगर हिसार के जिदंल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने, हिसार के एचएयू गेट नंबर चार के सामने और हिसार के मधुवन पार्क मुख्य गेट के सामने लगाया गया।