MG Windsor EV : MG विंडसर EV का नया टीजर जारी

0
48
MG Windsor EV
MG Windsor EV

गुरुग्राम, MG Windsor EV : SW MG मोटर इंडिया ने अपनी अपकमिंग क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) विंडसर का नया टीजर जारी किया है। JSW और MG की पार्टनरशिप में ये भारत में पहली कार होगी। कंपनी कार को भारत की पहली इलेक्ट्रिक CUV कह रही है। हाल ही में विंडसर की लॉन्च की तारीख (11 सितंबर) की घोषणा की गई थी। इसकी कीमत 20 लाख रुपए से कम हो सकती है। कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में इसे ZS EV के नीचे रखा जाएगा। MG की नई EV को कर्व ईवी, नेक्सन ईवी, XUV400 से कॉम्पिटिशन करना पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो में कार को पानी, पहाड़ों और कच्चे रास्तों से गुजरते हुए दिखाया गया है, जो इसकी ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और परफॉर्मेंस को दिखाता है। सेगमेंट की पहली एयरो-लाउंज सीटों को भी दिखाया गया है। मतलब, कार कई लग्जरी फीचर के साथ भारतीय मार्केट में उतरने वाली है।