Punjab New Sports Policy : नई खेल नीति के सार्थक परिणाम आ रहे सामने : सौंद

0
11
Punjab New Sports Policy : नई खेल नीति के सार्थक परिणाम आ रहे सामने : सौंद
Punjab New Sports Policy : नई खेल नीति के सार्थक परिणाम आ रहे सामने : सौंद

कहा, प्रदेश में खेलों की पुरानी शान बहाल करने के लिए सरकार प्रयासरत

Punjab New Sports Policy (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार खिलाड़ियों और खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेल हॉकी के स्तर को और भी ज्यादा ऊंचा उठाने के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। यह बात पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामल व पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कही। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित हॉकी स्टेडियम में सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस अवसर पर सौंध ने कहा कि हाल ही में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी की नौकरी दी गई है, जिनमें वे हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक और ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है।

प्रदेश की नई खेल नीति ला रही रंग

उन्होंने बताया कि पंजाब ने 2023 में नई खेल नीति बनाई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले तैयारियों के लिए नकद राशि दी जाती है और पंजाब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कारों से सम्मानित करती है। सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स के 19 पंजाबी खिलाड़ियों को हाल ही में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान कुल 12.50 करोड़ रुपये वितरित किए। इनमें से 10 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे जिन्होंने कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा, मान सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 32 पंजाबी खिलाड़ियों को 29 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया था। नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले पंजाब के 136 खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ 58 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  Farmers Protest Update : किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, रेल यातायात बाधित

यह भी पढ़ें : Dera Beas Breaking News : ब्यास डेरा मुखी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी