कानपुर। यूपी के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के तूती बोलती थी। जब तक वह जिंदा था उसने अपना पूरा साम्राज्य बना रखा था। पुलिस प्रशासन में अच्छी पकड़ के का रण वह कानून की पकड़ से वर्षो तक बचता रहा। लेकिन जब उसने पुलिस के आठ लोगों को मौत के घाट उतारा तो वह पुलिस से भाग नहीं सका और गिरफ्तार कर लिया गया। बाद मे उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद यूपी लाते समय एसटीएफ की गाड़ी की दुर्घटना होती है और विकास दुबे भागने की कोशिश में मारा जाता है। अब विकास दुबे के एनकाउंटर केबाद परत दर परत राज खुलते जा रहे हैं। उसके कई वीडियो रोज सामने आ रहे हैं। विकास के एनकाउंटर के पहले उसके करीबी अमर दुबे सहित पांच लोगों का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने किया था। बताया गया कि अमर दुबे की शादी विकास ने तीन दिन पहले ही कराई थी। अब अमर दुबे की शादी जबरदस्ती कराए जाने की बात से पर्दा उठ गया है। जिस लड़की से अमर दुबे की शादी कराई थी वह लड़की विकास दुबे को मामा कह रही है। वह खुशी खुशी विकास दुबे केसाथ फोटो खिचाना चाहती है। वह डीजे बाद मेंखबर आई कि उसने यह शादी जबरदस्ती कराई थी हालांकि वीडियों वायरल हुआ जिसमें अमर की पत्नी डीजे फ्लोर पर डांस कर रही, विकास के साथ फोटो खिंचवा रही है। इस शादी की तस्वीरों में यह भी दिख रहा है कि पुलिस और विकास का कितना गहरा नाता था। चौकी इंचार्ज केकेशर्मा अमर दुबे की शादी में केकेशर्मा दिख रहेहैऔर वीडियो में वह कहते हुए दिख रहे हैं कि वह वर वधु दोनों को आशीर्वाद देंगे। इस तरह केकई खुलासे एक के बाद एक हो रहे हैं।