Kurukshetra News : भाजपा के चुनाव मेनिफेस्टों में होगी नई पेंशन स्कीम: मनोहर लाल

0
99
भाजपा के चुनाव मेनिफेस्टों में होगी नई पेंशन स्कीम: मनोहर लाल
भाजपा के चुनाव मेनिफेस्टों में होगी नई पेंशन स्कीम: मनोहर लाल

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव उमरी में भाजपा के दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर अटैक बोला। उन्होंने कहा कि वे जातिगत गणना की मांग करते हैं, लेकिन अपनी जाति को छिपाते हैं। केंद्र की नई पेंशन स्कीम पर भी वे बोले। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद दुष्यंत गौतम, अशोक तंवर, राज्य मंत्री सुभाष सुधा पहुंचे हैं। महिलाओं-पुरुषों की भीड़ जुटी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू की गई है। कर्मचारियों की सरकार से पिछले काफी समय से मांग थी, लेकिन हमने नई योजना लागू करके कर्मचारियों को फायदा देने का काम किया है। इस योजना को भाजपा के चुनाव मेनिफेस्टो में लाया जाएगा और उसको लागू चुनाव के बाद किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के दिन एक साथ पांच छुट्टी होने की वजह से लोग वेकेशन पर चले जाते हैं। इसलिए वोट प्रतिशत कम हो सकता है। हमने आगे इलेक्शन बढ़ाने के बात की है, लेकिन कांग्रेस को इस पर दिक्कत है। क्योंकि उनका जितना वोट प्रतिशत हरियाणा में कम आएगा, उनको इसका फायदा होगा। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा वोट डाले जाएं, ताकि हर व्यक्ति के मत का प्रयोग सही तरीके से हो। मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष जातीय जनगणना करवाने की बात करता है, लेकिन वह अपनी जाति बताने से मना करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने दलित पर जो अत्याचार किए हैं, उनकी एक लंबी लिस्ट है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने समारोह में कहा यह धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र है, जहां युद्ध के मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को एक संदेश दिया था। जो न्याय के लिए था, उनके बताए हुए मार्ग पर सब चल रहे हैं और आज ही उनका जन्मदिन है। वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एक भव्य मेमोरियल स्थल गुरु रविदास महाराज के लिए बनाया जाएगा। उनको दलित समाज की दशा देख कर पीड़ा होती थी। वे डॉक्टर बाबा साहब डा. अंबेडकर को इस बात का श्रेय देते हैं, जिन्होंने संविधान लिखा, इसके बाद यह दलित वर्ग कुछ आगे बढ़ पाया है। साढ़े 9 साल हरियाणा में उनको सरकार चलाने का मौका मिला। उन्होंने समाज के लिए बहुत काम किया है, सरकार लगातार दलित वर्ग को आगे लाने के लिए योजनाएं चल रही है। मनोहर लाल ने कहा कि जब तक समाज के आखिरी वर्ग और आखिरी व्यक्ति का भला नहीं होता, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिये हमने अंत्योदय योजना चलाई हुई है। हमने दलित वर्ग सहित पूरे हरियाणा की जनता के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हुई हैं। खासकर पिछड़ा वर्ग समाज के लिए हमने ऐसी बहुत सी योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ उठाकर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।