Nepal Landslide: भूस्खलन के कारण नदी में बही दो बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता

0
211
Nepal Landslide भूस्खलन के कारण नदी में बही दो बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता
Nepal Landslide : भूस्खलन के कारण नदी में बही दो बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता

Nepal Major Landslide In Nepal, (आज समाज), काठमांडू: नेपाल में खराब मौसम ने कहर बरपाया है। आज सुबह भूस्खलन की वजह से दो यात्री बसें नदी में बह गई और बताया जा रहा है बसों में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर अलसुबह लगभग साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों बसों में चालकों समेत 60 से ज्यादा लोग सवार हैं और उनका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कुल 63 लोग बसों में सवार थे।

तलाश जारी, काठमांडू से सभी उड़ानें रद

इंद्रदेव यादव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव कर्मी तलाशी अभियान चल रहे हैं। इस बीच मौसम खराब रहने के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा, मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज व प्रभावी बचाव के निर्देश दिए हैं।