Nepal Bus Accident: नेपाल में नदी में गिरी 2 बसों में से एक में 7 भारतीयों की मौत, भूस्खलन के कारण हुआ हादसा

0
270
Nepal Bus Accident नेपाल में नदी में गिरी दो बसों में से एक में 7 भारतीयों की मौत, भूस्खलन के कारण हुआ हादसा
Nepal Bus Accident : नेपाल में नदी में गिरी दो बसों में से एक में 7 भारतीयों की मौत, भूस्खलन के कारण हुआ हादसा

7 Indians died in Bus Accident in Nepal, (आज समाज), काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन के कारण आज सुबह नदी में दो बसें गिर गई और एक हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है। हादसा बेहद डरावना है जिसे देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दोनों बसें नदी में बह गई हैं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि हादसा सुबह लगभग साढ़े तीन बजे हाईवे पर हुआ। दोनों बसें नेपाल की राजधानी काठमांडू से रौतहट जा रही थी।

त्रिशूली नदी में गिरी काठमांडू जाने वाली एक बस

शुरुआत सूचनाओं के मुताबिक मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से हादसा हुआ। दोनों बसें उफनती त्रिशूली नदी में गिरी हैं और एक बस में सवार 7 भारतीय भी मारे गए हैं।। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। फ़िलहाल करीब 60 लोग लापता बताए गए हैं। नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन के बाद सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को 15 दिन के लिए बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद यातायात सेवा बहाल है।

सुबह लगभग साढ़े तीन बजे हुआ हादसा : इंद्रदेव यादव

इंद्रदेव यादव ने बताया कि दोनों बसों में चालकों समेत कुल 63 लोग सवार थे। लापता लोगोंं की तलाश के लिए अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब स्थिति को देखते हुए काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा, मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज व प्रभावी बचाव के निर्देश दिए हैं।