Rohtak News: ना फौज की मांग, ना नौजवान की फिर अग्निपथ योजना किसके कहने पर लाई भाजपा सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

0
156
ना फौज की मांग, ना नौजवान की फिर अग्निपथ योजना किसके कहने पर लाई भाजपा सरकार: दीपेंद्र हुड्डा
ना फौज की मांग, ना नौजवान की फिर अग्निपथ योजना किसके कहने पर लाई भाजपा सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: रोहतक के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो सांझा करते हुए लिखा कि केंद्र की भाजपा सरकार से बस एक ही सवाल है?, जब न तो देश की फौज ने मांग की, न देश के नौजवान ने मांग की फिर ये सरकार अग्निपथ योजना किसके कहने पर लाई? इससे पहले भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा को निशाने पर लेते रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि शहीद शहीद में फर्क नहीं किया जाता। दुश्मन की गोली गोली में फर्क नहीं किया जाता। जो जवान दुश्मन की गोली के आगे अपनी छाती अड़ाएं हैं, उनकी छाती छाती में फर्क नहीं किया जा सकता। सरकार द्वारा चयनित नौजवान थे, उनकी ज्वाइनिंग पर प्रश्न चिह्न लग गया। जो आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार से सवाल पूछा कि यह योजना लाई जाए यह किसकी मांग थी। यह राजनीतिक बातों से ऊपर उठकर देश की फौज रही है। देश का नौजवान जो सुबह 4-5 बजे उठकर स्टेडियम व खेतों में दौड़ लगाता है और जिसके दिल में देश भक्ति का जोश कूट-कूटकर भरा है। ना तो उस नौजवान ने मांग की। ना देश की फौज की तरफ से मांग उठी। इसलिए सरकार से पूछना चाहते हैं कि ऐसा फैसला क्यों लिया।