Nausea during pregnancy: अगर आप भी गर्भावस्था के दौरान उल्टी-मतली की समस्या से परेशान हैं तो ये उपाय आपकी मदद कर सकते हैं

0
68
Nausea during pregnancy

Nausea during pregnancy: गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिलाओं को अक्सर उल्टी-मतली की समस्या बनी रहती है। ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। उल्टी या मतली को हम मॉर्निंग सिकनेस के नाम से भी जानते हैं। अक्सर महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस की वजह से कुछ खा-पी नहीं पाती हैं। जबकि, इस दौरान महिला को हेल्दी फूड्स खाने चाहिए ताकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरह से हो। क्या आप भी ऐसी गर्भवती महिलाओं में से हैं, जिन्हें मॉर्निंग सिकनेस की दिक्कत बनी रहती है? तो परेशान न हों। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे उल्टी और मतली की समस्या दूर होगी।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए क्या पिएं

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं नींबू पानी

विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीने से मॉर्निंग सिकनेस की समस्या दूर हो सकती है। आप चाहें, तो नींबू में चुटकी भर नमक या चीनी मिक्स करके इसका सेवन करें। यह भी मतली या उल्टी की समस्या में कारगर है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में नींबू का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित होता है। कुछ महिलाएं उल्टी से डील करने के लिए नियमित रूप से नींबू की बनी चाय का सेवन करती हैं।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं अदरक की चाय

विशेषज्ञ अक्सर महिलाओं को अदरक की चाय पीने की सलाह भी देते हैं। इससे मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। असल में, अदरक में दो प्रकार के कंपाउंड होते हैं- जिंजरोल और शोगोल। ये तत्व पाचन तंत्र में रिसेप्टर्स का काम करते हैं। इसके अलावा, यह मतली या उल्टी की अर्ज को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। आप चाहें, तो अदरक में हल्का सा नमक बुरकर इसे चबाकर भी खा सकते हैं। हालांकि, अदरक की मात्रा बहुत कम रखें।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं पुदीने की चाय

मतली और उल्टी की समस्या को कम करने के लिए आप पुदीने की चायस का सेवन भी कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान चाय सीमित मात्रा में पीनी चाहिए। अगर आपको उल्टी की समस्या बनी रहती है, तो तमाम घरेलू उपायों के साथ-साथ पुदीने की चाय आजमा सकती हैं। इसे दिन में एक बार लेना ही काफी होगा। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से अवश्य पूछ लें। हां, यह भी ध्यान रखें कि इसे गर्भावस्था की पहली तिमाही में पुदीने की चाय न पिएं, क्योंकि यह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए पिएं सेब का जूस

गर्भावस्था के दौरान मतली से बचने के लिए आप सेब का जूस भी पी सकते हैं। वैसे भी सेब को आप सुपर फ्रूट के नाम से जान सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी फल है। विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था के दौरान सेब का जूस पीने से मतली की समस्या से राहत मिलती है। वहीं, आप पूरे दिन में सेब के छोटे-छोटे टुकड़े का भी सेवन कर सकते हैं। यह भी उल्टी को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है।