National Teachers Day 2024: 5 सितंबर को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

0
247
National Teachers Day 2024 5 सितंबर को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
National Teachers Day 2024 5 सितंबर को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

Teachers Day 2024, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर (5 सितंबर, 2024) गुरुवार को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार किए जाएंगे।

कुल 82 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा

कार्यक्रम में कुल 82 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में शुरू किए गए थे, दिशानिर्देशों  को 2018 में संशोधित किया गया था। इस राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को मान्यता देना है जो भारत में व्यापक शैक्षिक परिदृश्य में अपने छात्रों के जीवन को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रजत पदक व प्रशंसा प्रमाण पत्र मिलेगा

राष्ट्रपति मुर्मू, पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपए कैश, एक रजत पदक और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के सभी शिक्षकों के लिए खुला है। पुरस्कार विजेताओं का चयन विभाग द्वारा आयोजित एक कठोर चरण-दर-चरण चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था और इस प्रक्रिया में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। पहला चरण प्रारंभिक खोज समिति है, उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की जूरी द्वारा अंतिम चयन किया जाता है। हर वर्ष, कई समर्पित शिक्षक सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए आवेदन करते हैं और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व शैक्षणिक समुदाय पर अपने सकारात्मक प्रभाव का प्रदर्शन करते हैं।

सूची में हरियाणा-पंजाब से 2-2 शिक्षक

50 पुरस्कार विजेताओं की सूची में हरियाणा से अविनाश शर्मा और चारु मैनी भी शामिल हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश से सुनील कुमार, पंजाब से पंकज कुमार गोयल और राजिंदर सिंह व उत्तराखंड से कुसुम लता गरिया भी सूची में शामिल हैं।  राजस्थान से बलजिंदर सिंह बराड़ और हुकम चंद चौधरी सूची में शामिल हैं।

दिल्ली, जेएंडके, यूपी, बिहार व कर्नाटक

देश की राजधानी दिल्ली से चारू शर्मा और पल्लवी शर्मा भी लिस्ट में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से उरफाना अमीन सूची में शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से रविकांत द्विवेदी और श्याम प्रकाश मौर्य का नाम लिस्ट में है। बिहार से भी लिस्ट में दो नाम- डॉ. मिनाक्षी कुमारी और सिकेन्द्र कुमार सुमन हैं। वहीं कर्नाटक से पुरस्कारों की सूची में 4 नाम-अशोक सेनगुप्ता,
एच. एन. गिरीश, नारायणस्वामी आर और नरसिम्हा मूर्ति एच.के. हैं।