रघुनाथपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम आयोजित

0
193
National Science Day program organized in Raghunathpura
National Science Day program organized in Raghunathpura
  • 28 को ही वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था : ऋषिदत्त शर्मा

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में आज हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया।
इस मौके पर भौतिक विज्ञान शिक्षक ऋषिदत्त शर्मा ने बताया कि हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था।

उन्होंने बताया कि लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में एक संदेश फैलाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनकी खोज से विज्ञान के क्षेत्र में एक नई दिशा मिली थी। शिक्षक ऋषिदत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को कई प्रयोग करके दिखाए गए और साथ-साथ में उनकी व्याख्या भी की गई। हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान का महत्व है इसलिए हमें अपनी और अपने देश की प्रगति के लिए सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें –नगर निगम बना जनता के लिए नरक निगम : बतरा

यह भी पढ़ें –जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी – आकाश अंबानी

यह भी पढ़ें –विज्ञान और तकनीक के प्रयोग से पशु रोग नियंत्रण का किया जा रहा है प्रयास : डॉ. त्रिपाठी

यह भी पढ़ें –अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के इस्तेमाल की जगह उपले या इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का करें इस्तेमाल

Connect With Us: Twitter Facebook