National Press Day : पत्रकार ही सरकार,प्रशासन और जनता के बीच मजबूत कड़ी का करता है काम :त्रिलोचन सिंह

0
135
त्रिलोचन सिंह
त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj (आज समाज), National Press Day, करनाल,16 नवम्बर, इशिका ठाकुर :
करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही ये दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात करता है। उन्होंने कहा कि प्रेस की आजादी के महत्व के लिए दुनिया को आगाह करने वाला ये दिन बताता है कि लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।

एक पत्रकार ही सरकार, प्रशासन और जनता के बीच मजबूत कड़ी का काम करता है। उन्होंने कहा कि करनाल के मीडियाकर्मियों ने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के साथ समाज हित में खबरें प्रकाशित और प्रसारित करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें  : State President Nayab Saini : कांग्रेस देश की नहीं वोट की करती है चिंता : नायब सैनी

यह भी पढ़ें : National Newborn Baby Week : 15 नम्बर से 21 नवम्बर तक नागरिक अस्पताल में मनाया जाएगा राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह