(National News) अजीत मेंदोला। नई दिल्ली : लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का शनिवार का पटना दौरा इंडिया गठबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण हो गया है।पार्टी ने पहले से ही पटना में संवैधानिक सम्मेलन की घोषणा की हुई है।जिसमें राहुल गांधी हिस्सा लेंगे।पार्टी पूरे पटना में जोरशोर से प्रचार भी कर रही है।कांग्रेस इस कार्यक्रम एक तरह से बिहार चुनाव के लिए माहौल बनाने की कोशिश करेगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र की हार के बाद से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है

बिहार में 6 माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं।इस लिहाज से देखना होगा कि कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव का बदले माहौल में क्या रुख रहता है।क्योंकि दिल्ली चुनाव कांग्रेस पूरी तरह से अकेले पड़ गई।राजद समेत इंडिया गठबंधन के अधिकांश घटक दलों ने कांग्रेस का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है।
हरियाणा और महाराष्ट्र की हार के बाद से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है।दिल्ली के बाद बिहार का चुनाव होना है।

अजीत मेंदोला।

राहुल गांधी पटना दौरे पर पिछड़ों की राजनीति के एजेंडे को ही आगे बढ़ाएंगे

बिहार में अभी तक कांग्रेस और राजद का महागठबंधन चुनाव लड़ता रहा है।लेकिन कांग्रेस की लगातार हार ने घटक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पंवार की एनसीपी के व्यवहार में भी बदलाव आया है।राजद ने भी दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन दे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई हैं।इन हालात में राहुल के पटना दौरे पर इसी पर नजर रहेगी कि राजद के नेता तेजस्वी ओर उनके पिता लालू यादव किस तरह का व्यवहार करते हैं।राहुल गांधी पटना दौरे पर पिछड़ों की राजनीति के एजेंडे को ही आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी ने जय भीम,जय संविधान अभियान चलाने की घोषणा की थी,लेकिन अभियान ठीक ढंग से ही शुरू नहीं हो पाया।लेकिन उसी अभियान को कांग्रेस अपने तरीके से आगे बढ़ा रही है।राहुल के कार्यक्रम को पार्टी ने युवाओं पर दमन संविधान पर आक्रमण नाम दिया।एक तरह से कांग्रेस ने आंदोलनकारी युवाओं को साथ जोड़ने की कोशिश की है।सभी दल युवाओं के आंदोलन को भुनाने में लगे हैं।छात्र बिहार लोकसेवा आयोग याने बीपीएससी की परीक्षा के परिणामों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।हालांकि हाईकोर्ट ने रोक लगाने से मना कर दिया।इन हालात में देखना होगा कि राहुल का यह दौरा इंडिया गठबंधन को किस दिशा में ले जाता है।

National News : राहुल ने संघ पर जो भी बोला सही है-गहलोत,देश के हालात चिंताजनक