National News : Priyanka Gandhi के निजी सचिव संदीप हटाए गए !

0
68
National News : Priyanka Gandhi के निजी सचिव संदीप हटाए गए !
National News : Priyanka Gandhi के निजी सचिव संदीप हटाए गए !
  • धीरज के हटने के बाद बने थे

National News | Priyanka Gandhi | अजीत मेंदोला | नई दिल्ली। कांग्रेस की दूसरी सर्वोच्च नेता प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को उनकी टीम के साथ पद से हटाने की खबर गर्म है। लंबे समय से वह प्रियंका गांधी से जुड़ी खबरें भी नहीं भेज रहे हैं, इसलिए माना जा रहा है कि शायद अब वह कार्यरत नहीं हैं। संदीप सिंह अगर निजी सचिव पद से हटाए गए हैं तो राहुल गांधी का यह कड़ा और बड़ा फैसला माना जाएगा।

क्योंकि पहली बार राहुल गांधी ने कोई एक्शन लिया। हालांकि संदीप सिंह के मामले में पार्टी में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। लेकिन गांधी परिवार की जयकारा लगाने के लिए चर्चित रहने वाले जगदीश शर्मा ने अपने एक्स पर कहा है कि संदीप सिंह और उनके सभी साथी क्लीन बोर्ड हो गए हैं। उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

आरोप घोटाले के लग रहे हैं।जगदीश शर्मा वही नेता हैं जिन्होंने सबसे पहले रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।समय समय पर वह गांधी परिवार के समर्थन में कुछ ना कुछ करते रहते हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें कोई पद आज तक नहीं दिया।

कई गंभीर आरोप संदीप पर लगते रहे,लेकिन प्रियंका ने हमेशा उनका बचाव किया

अगर संदीप सिंह प्रियंका गांधी के निजी सचिव पद से हटाए गए हैं तो यह बड़ी खबर है। खबर इस लिहाज से बड़ी है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के समय तमाम आरोपों के बाद भी प्रियंका ने उन्हें नहीं हटाया। उन पर एसीएसटी के तहत केस भी दर्ज हुआ था। उन पर बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने धमकाने का आरोप लगाया था। कई गंभीर आरोप संदीप पर लगते रहे,लेकिन प्रियंका ने हमेशा उनका बचाव किया।

संदीप सिंह की खोज राहुल गांधी ने ही की थी। वामपंथी विचारधारा वाले संदीप जेएनयू के छात्र नेता रहे हैं। उन्होंने यूपीए शासन में तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। लेकिन जब राहुल ने पार्टी की कमान खुद संभाली तो उन्होंने कई युवा और अनुभवी चेहरों को अपनी टीम में जगह दी। कांग्रेस से जुड़े लोगों को अपनी टीम में नहीं लिया।

धीरज का अचानक पद छोड़ना हैरान करने वाला था

2017 के विधानसभा के चुनाव के समय प्रियंका गांधी के निजी सचिव के रूप कार्यरत धीरज श्रीवास्तव ने अचानक पद छोड़ तो राहुल ने संदीप को धीरज की जगह जिम्मेदारी दे दी। धीरज का भी अचानक पद छोड़ना हैरान करने वाला था। क्योंकि 2004 में राजस्थान केडर के अफसर धीरज श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के निजी स्टाफ में नियुक्ति पाई थी।

बाद में वह रायबरेली और अमेठी का काम देखने लगे।प्रियंका के सक्रिय होने के बाद उनके निजी सचिव बन गए। सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे राजनीति में आने की घोषणा भी लेकिन प्रियंका के यहां से इस्तीफा देने के बाद धीरज फिर राजस्थान लौट गए और वहां पर कांग्रेस सरकार के साथ जुड़ गए। धीरज के हटने के बाद संदीप जिम्मेदारी संभालने लगे।

संदीप सबसे ज्यादा 2022 के यूपी चुनाव के समय चर्चा में आए।वे प्रियंका के साथ साए की तरह रहते। मतलब प्रियंका से अगर मिलना हो तो संदीप ही मिलवाते थे।इसके चलते उनकी पार्टी नेताओं से नाराजगी बढ़ने लगी।अगर अचानक राहुल ने उन्हें घोटालों के चलते हटाया है तो फिर मामला चिंताजनक है।

National News : केक काटे जाने से कांग्रेसी टेंशन में, राहुल ने दिया संदेश वेणुगोपाल बने रहेंगे