Nari Kalyan Samiti Panipat : नारी कल्याण समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव

0
258
Nari Kalyan Samiti Panipat
Nari Kalyan Samiti Panipat

Aaj Samaj (आज समाज),Nari Kalyan Samiti Panipat,पानीपत : भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं नारी कल्याण समिति की एक मीटिंग में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी समिति की प्रधान कंचन सागर और सचिव ज्योतिका सक्सेना ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। कंचन सागर ने आगे कहा कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं।

 

 

सर्वप्रथम पांच सदस्याओं को समय पर पहुंचने का उपहार दिया

यजमान माधवी वर्मा ने सर्वप्रथम पांच सदस्याओं को समय पर पहुंचने का उपहार दिया। तत्पश्चात् समिति की प्रधान कंचन सागर ने सभी उपस्थित सदस्याओं के साथ स्व.तृप्ता गाबा जी के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधान शशि शर्मा और सरोज आहुजा ने आगामी बैठक दो सितंबर को करने का आग्रह किया।फिर उसी दिन जन्माष्टमी मनाने का निर्णय लिया गया। कंवल सोईं, नीतू छाबड़ा और कृष्णा अरोड़ा ने दही-हांडी का सुझाव दिया जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। इस मीटिंग को सफल बनाने में माधवी वर्मा, ज्योति रहेजा, रवि मल्होत्रा, शोभा गोयल, बिमला गुप्ता, सुनीता गुलाटी, डा.मोना मल्होत्रा, नीलम नागपाल, योजना रोहिला, कृष्णा अरोड़ा, कंवल सोईं, नीलम मेहता, शशि शर्मा, सरोज आहुजा, निशा गर्ग, बबिता गर्ग, संगीता अरोड़ा, ज्योतिका सक्सेना और नीतू छाबड़ा का सहयोग रहा।