Hisar News: हिसार के नरेंद्र कुमार ने माउंट अन्नपूर्णा फहराया तिरंगा

0
78
Hisar News: हिसार के नरेंद्र कुमार ने माउंट अन्नपूर्णा फहराया तिरंगा
Hisar News: हिसार के नरेंद्र कुमार ने माउंट अन्नपूर्णा फहराया तिरंगा

8,091 मीटर है माउंट अन्नपूर्णा की ऊंचाई
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के पर्वतारोही ने माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहरा कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेपाल में स्थित माउंट अन्नपूर्णा की ऊंचाई 8,091 मीटर है। यह विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है। पर्वतारोही नरेंद्र हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के रहने वाले है। नरेंद्र की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

नरेंद्र यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का है। बता दें कि माउंट अन्नपूर्णा पर हर 1-2 घंटे में हिमस्खलन का खतरा बना रहता है, जो पर्वतारोहियों के लिए जानलेवा भी हो सकता है।

सीएम नायब सैनी ने दी बधई

इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम सहित अन्य मंत्रियों ने एक्स पर पोस्ट करके नरेंद्र को बधाई दी है। नरेंद्र ने माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा झंडा फहराने के अभियान की शुरूआत 25 मार्च 2025 से की थी। उन्होंने 7 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे तिरंगा झंडा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नरेंद्र ने 12 दिन में इस चोटी को फतह किया।

ये भी पढ़ें : आज रिटायर होंगे आईएएस अधिकारी अशोक खेमका, रॉबर्ट वाड्रा की डीएलएफ लैंड डील रद्द कर आए थे चर्चा में

ये भी पढ़ें : हरियाणा में चल रहा तलाक का फर्जी खेल