Naraingarh News : सागर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व धर्मवीर बने सेक्रेटरी

0
171
Naraingarh News : सागर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व धर्मवीर बने सेक्रेटरी
चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए।

Naraingarh News | नारायणगढ़। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान सतनाम सिंह की अध्यक्षता में कम्युनिटी हाल में पालिका कर्मचारियो की हुई आम सभा में सर्वसम्मति से नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान पद पर सागर , सेकेट्री पद पर धर्मवीर उप प्रधान पद पर सोमनाथ को चुना गया।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सेकेट्री जसमत सिंह ने चुने गए पदाधिकारियो को सांगठनिक शपथ दिलवाई। नव चयनित प्रधान सागर व सेकेट्री धर्मवीर ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन ने प्रदेश सरकार के आदेशों की उलंघन्ना करके सफाई कर्मचारियों के जून महीने के वेतन में मनमर्जी से कटौती की है।

इससे कर्मचारियो में भारी गुस्सा है। इसी प्रकार घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियो के 70 दिन के बकाया वेतन भुगतान पर भी प्रशासन कई महीने से टालमटोल कर रहा है। यही नही डोर टू डोर स्कीम के ठेकेदार द्वारा वर्क आर्डर की शर्तें नही मानने पर अकाउटेंट कोई कार्यवाही करने की बजाए सफाई कर्मियों को धमकाने व उनकी वेतन कटौती पर लगा हुआ है।

इसलिए यूनियन का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही प्रशासन को मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। यदि हल नही होता तो फिर कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहुल गांधी अंबाला में विधानसभा का चुनाव मेरे मुकाबले में लड़ कर देख लें, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : मदरसा दरूल उलूम कादरिया ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाया महत्वपूर्ण कदम

यह भी पढ़ें : Ambala News : कैशलैस पॉलिस देने पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मासिक हवन

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने चिकित्सा शिविर लगवाए

यह भी पढ़ें :  Ambala News : इंसान में ईमानदारी सबसे बड़ा गुण है : चरणजीत सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : उड़द व मूंग के प्रदर्शन प्लांट लगाने पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी डॉ. शालीन ने आमजन की सुनी समस्याएं, प्रत्येक समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन: डीसी डॉ.शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : 9 जुलाई को यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं