Naraingarh News : रणधीर सिंह बने भाजपा नारायणगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष

0
151
Naraingarh News : रणधीर सिंह बने भाजपा नारायणगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष
रणधीर सिंह।

Naraingarh News | नारायणगढ़। रणधीर सिंह भूरेवाला को भारतीय जनता पार्टी का नारायणगढ़ मण्डल का मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा द्वारा शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर की गई है। नवनियुक्त नारायणगढ़ मण्डल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएगें।

इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। बता दें कि भाजपा के नवनियुक्त नारायणगढ़ मण्डल अध्यक्ष रणधीर सिंह शुरू से ही भाजपा से जुड़े रहे है और एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने पार्टी में काम किया है। वे गांव भूरेवाला के पूर्व सरपंच भी रहे है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पिंक डे मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : इंटैक अंबाला ने मैगा नैशनल हैरिटेज क्विज कंडक्ट किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें : Pinjore News : पिंजौर के सीताराम मंदिर में 21 जुलाई को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे कैंप का उद्घाटन