Naraingarh News : गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

0
66
Naraingarh News : गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए।
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Naraingarh News | नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य अजीत सिंह के निर्देशानुसार पंजाबी विभाग द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संजीव ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब, सिख धर्म का पवित्र ग्रंथ है जो समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश देता है और जाति, वर्ग या लिंग के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव को नकारता है, यह ग्रंथ सच्चाई, न्याय और ईमानदारी के महत्व पर बल देता है और लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है।

गुरु ग्रंथ साहिब में सफलता के कई महत्वपूर्ण संदेश

गुरु ग्रंथ साहिब सेवा और दया के महत्व पर जोर देता है। प्रो. प्रवीन ने बच्चों को कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दृढ़ता और स्थिरता के महत्व पर जोर देते है और लोगों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर डॉ. जगजीत ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब समाज को सर्वसांझी गुरबाणी प्रदान करता है और लोगों को अपने जीवन को अर्थपूर्ण और सकारात्मक तरीके से जीने के लिए प्रेरित करता है।

प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन पंजाबी विभाग के प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर तथा डॉ. देविंदर सिंह द्वारा किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. आशा, डॉ. प्रवीन चौधरी और मोहम्मद रफी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता में प्रथम अनुज, द्वितीय ओंकार सिंह और तृतीय प्राची ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के कई प्राध्यापकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा ने की नागरिक अस्पताल में ब्रेड, दूध व फल की सेवा

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में कानूनी सहायता की जानकारी दी

यह भी पढ़ें : Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल एसजीएफआई खेलों में चमका

यह भी पढ़ें : Ambala News : श्री दिगंबर जैन सभा ने गौशाला में चारा वितरित किया