Naraingarh News : समाधान शिविर को सफल बनाना हर कर्मचारी, अधिकारी का सरकारी ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है: नायब तहसीलदार संजीव अत्री

0
178
Naraingarh News : समाधान शिविर को सफल बनाना हर कर्मचारी, अधिकारी का सरकारी ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है: नायब तहसीलदार संजीव अत्री
लोगों की समस्याएं सुनते संजीव अत्री।

Naraingarh News |  नारायणगढ़ । उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने कहा कि समाधान निवासी शिविर को सफल बनाना हर कर्मचारी /अधिकारी का सरकारी ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है, प्रत्येक कार्य दिवस में दस से बारह बजे तक आम जन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारे स्वयं के जीवन में भी अनुशासन लाता है।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक समस्या का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा समस्या का समाधान करने के उपरांत उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं के समाधान करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समय लगना है उस बारे में भी शिकायतकर्ता को सुचित करें।

Ambala News : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया