Naraingarh News : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया विभिन्न गांवों में जनसंपर्क

0
137
Naraingarh News : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया विभिन्न गांवों में जनसंपर्क
हरियाणा मांगे हिसाब अभियान में जनसंपर्क करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता।
  • विकास के नाम पर ईंट न लगाने वाले भाजपा नेता अब कांग्रेस के विकास कार्य ही अपने नाम से गिनवा रहे हैं: अशोक मेहता

Naraingarh News | वीरेंद्र मोहन वालिया | नारायणगढ़। हरियाणा में इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू किया। कांग्रेसी नेता अशोक मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहजादपुर में सौंतली मोड़ पर एकत्र हुए और लोगों से जनसंपर्क करते हुए विभिन्न गांवों में गए। इस दौरान कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव एकत्र किये गये, भाजपा के 10 साल के ‘कुशासन’ पर प्रकाश डाला गया और कांग्रेस का 15 सूत्री ‘आरोपपत्र’ पढ़ा गया।

अशोक मेहता ने लोगों को बताया कि हरियाणा में पिछले दस सालों में जनता का विकास करने की बजाय बीजेपी के नेताओं ने केवल अपना विकास किया है। अब भाजपा के नेता अपने ही राज्य की जनता से डरने लगे हैं। जनता अब इनसे विकास की बात पूछती है तो ये बौखलाकर अजीबों – गरीब बातें करने लगे हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि खुद 10 वर्षों में भाजपा ने जनता के लिए 1 भी विकास कार्य नहीं किया इसलिए अपने कामों का हिसाब देने की बजाय बीजेपी के मुख्यंमत्री अपने कार्यक्रमों में कांग्रेस द्वारा किए गए काम गिनवा रहे हैं।

जब इनकी पोल खुल गई तो अब ये संबंधित अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों ने इस झूठ को पकड़ लिया तो अब सरकार अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की बात तो तब करेंगे जब इन लोगों ने विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में एक ईंट भी लगाई हो। अपनी खीज निकाल रही है। भाजपा नेताओं ने इन दस सालों में केवल जबकि सच्चाई ये है कि पूरे कार्यकाल में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के दौरान मंजूर हुई और निमार्णाधीन योजनाओं का फीता काटने के अलावा कोई काम नहीं किया।

इसीलिए अब जब जनता इनसे हिसाब मांग रही है तो ये बगलें झांक रहे हैं। अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा के दस सालों के शासन में जनता को केवल बेरोजगारी, महंगाई, नशा, भ्रष्टाचार, भय ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में अगर सबसे विफल सरकार कोई साबित हुई है तो वो है भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दौरान जनता के समक्ष सरकार की पोल खुल रही है।

यही कारण है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आमजन का मोहभंग हो चुका है, जनता बदलाव चाहती है। भाजपा अपने चुनावी वायदे पूरे करने में पूरी तरह से नाकाम रही। भाजपा नंबर 1 हरियाणा को बर्बाद कर चुकी है।हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज्य से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में अपराध दर भयंकर रूप से बढ़ चुकी है, अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। व्यापारियों को रोजाना रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं। उनसे करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। व्यापारी बर्बाद हो चुका है। ना गांवों में पंचायतों को अधिकार दिए जा रहे हैं और ना शहरों में शहरी निकायों को।

ना गांवों में सरपंचों को विकास के लिए अधिकार दिए ना शहरों में निकायों के चेयरमैनों को। सब कुछ जाम करके रख दिया है इस सरकार ने। आज थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। प्रदेश को विनाश की ओर ले जाने वाली इस भाजपा सरकार को जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी और दोबारा कभी भाजपा का नाम भी नहीं लेगी।

यह भी पढ़ें : Barara News : ईश्वर पाल बने संत श्री बैसाखी दास उदासीन मेमोरियल ट्रस्ट तंदवाली के प्रधान 

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस ने किए 16 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Ambala News : युवाओ को नशे से दूर रहने बारे किया जा रहा जागरूक

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी कॉलेज में पौधरोपण किया