Naraingarh News : सीटू ने संसद में पेश किए किसान व मजदूर विरोधी बजट की प्रतियों को जलाया

0
144
Naraingarh News : सीटू ने संसद में पेश किए किसान व मजदूर विरोधी बजट की प्रतियों को जलाया
नारेबाजी कर रोष जताते हुए।

Naraingarh News | नारायणगढ़। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के कार्यकतार्ओं ने एसडीएम कार्यलय के गेट पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकरियों का नेतृत्व उप प्रधान रमेश नन्हेड़ा ने किया। जन विरोधी बजट की प्रतियों को आग के हवाले करने के बाद सभी किसान-मजदूर पंचायत में शामिल हुए और गन्ना किसानों को अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य नेता जरनैल सिंह सागवान व सीटू जिला सचिव का. सतीश सेठी ने कहा कि देश की कुल आबादी के ऊपर के 10% अति अमीरों के पास 74% सम्पति है। बजट में इनपर टेक्स लगाने की बजाए उनको और छूट दी गई है। जबकि नीचे की 50% गरीब आबादी जिसके पास मात्र 3% सम्पति है उसको राहत पहुंचाने की बजाए और निचोड़ा गया है।

इसी प्रकार 40% मध्यम वर्ग को भी बक्शा नही गया। साफ है कि जब अति धनवानों, देसी विदेशी कापोर्रेट्स पर सरकर टैक्स ही नही लगाएगी तो फिर पैसा कंहा से आएगा। यही कारण है कि मजदूर का न्यूनतम वेतन नही बढ़ रहा। किसान की एमएसपी की कानूनी गारन्टी नही दी जा रही। कर्मचारियो की पुरानी पेंशन बहाली व स्थाई भर्ती पर चुप्पी है।  जनकल्याण की योजनाओं में लगातार कटौतियां की जा रही है।  शिक्षा व स्वास्थ्य का बजट कम कर दिया गया है। सब्सिडी घटा दी गई है। इसलिए यह बजट मजदूर व किसान के संकट को बढ़ाने वाला बजट है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के बारे दी जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : खेलों में तकदीर है, भविष्य है और खिलाड़ी हमारी मिट्टी में हैं: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देश कार्यक्रम आयोजित