Haryana Assembly Result: लाडवा से नायब सैनी चुनाव जीते

0
24
लाडवा से नायब सैनी चुनाव जीते
Haryana Assembly Result: लाडवा से नायब सैनी चुनाव जीते

जुलाना से विनेश फोगाट ने भी दर्ज की जीत
Kurukshetra News (आज समाज) कुुरुक्षेत्र: जिले की विधानसभा सीट लाडवा से भाजपा के सीएम फेस नायब सैनी चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया। वहीं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव जीत गई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास राड़ा यहां दूसरे नंबर पर रहे हैं। जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट भी चुनाव जीत गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी भाजपा उम्मीदवार आरती राव अटेली में आगे निकल गई हैं।

शाहबाद से रामकरण काला, थानेसर से अशोक अरोड़ा और पिहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा जीते

थानेसर सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है। पिहोवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मनदीप सिंह चिट्ठा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 6553 वोटों से भाजपा के जयभगवान शर्मा को हराया है। कुरुक्षेत्र की शाहबाद सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामकरण काला ने 6641 वोटों से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती शुरू