Haryana News: मनोहर लाल खट्टर की कार चलाते थे नायब सैनी

0
12
मनोहर लाल खट्टर की कार चलाते थे नायब सैनी
Haryana News: मनोहर लाल खट्टर की कार चलाते थे नायब सैनी

आएसएस कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर का भी किया काम
सादगी पूर्ण जीवन किया व्यतीत
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: आज नायब सैनी के रूप में प्रदेश को अपना मुख्यमंत्री लि जाएगा। भाजपा ने लगातार तीसरा चुनाव जीतते हुए हैट्रिक लगाई है। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला हो। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए भाजपा ने रिकार्ड सीटें हासिल की है। आज पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा नायब सैनी ने सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया है। 1990 के दौर में आरएसएस हरियाणा में अपनी जड़े मजबूत करने में लगा था। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आरएसएस से जोड़ा जा रहा था।

नायब सैनी को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में पता चला तो व भी पंचकूला स्थित आरएसएस के कार्यालय में पहुंंचा। यहां ही नायब सैनी और मनोहर लाल की पहली मुलाकात हुई। पहली की मुलाकात में मनोहर लाल को नायब सैनी पंसद आ गए। उन्होंने नायब सैनी को पत्र लिखने का कार्य दिया। फिर नायब सैनी को कंप्यूटर सीखने को कहा गया।

संघ कार्यालय के एक कमरें में रहते थे नायब सैनी

1995 से लेकर 2003 तक नायब सैनी ने पत्र लिखने और कंप्यूÑटर आपरेटर का काम किया। जब कभी मनोहर लाल को हरियाणा के दौरे पर जाना होता था तो वह नायब सैनी को कार चलाने के लिए अपने साथ ले जाते थे। नायब सैनी संघ कार्यालय में ही एक कमरें में रहते थे। जब कभी पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर आते तो वह नायब सैनी के कमरें में ही रूकते थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती भी हो गई।

यह भी पढ़ें :  Haryana News: पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा कालुया गिरफ्तार