Haryana News : नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ

0
12
नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ
Haryana News: नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ

विज, अरविंद शर्मा, श्रुति व राव नरबीर सहित 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
दो महिलाओं को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: दशहरा ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नायब सैनी ने हिंदी में शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम शामिल है। अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने है।

कैबिनेट में नायब सैनी सहित 5 ओबीसी चहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 2 जाट, 2 ब्राह्मण, 2 एससी, 1 पंजाबी, 1 राजपूत व 1 वैश्य चहेरे को नायब कैबिनेट मे जगह मिली है। अनिल विज, महिपाल ढांडा, कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, राव नरबीर व विपुल गोयल पहले भी मंत्री रह चुके है। वहीं पूर्व में डिप्टी स्पीकर रहे रणबीर गंगवा को अबकी बार कैबिनेट में शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

ये भी पढ़ें : Ind vs Ban T-20 Series : भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड