Rewari News: नायब सैनी आज रेवाड़ी में

0
14
नायब सैनी आज रेवाड़ी में
Rewari News: नायब सैनी आज रेवाड़ी में

जनसभा को करेंगे संबोधित
Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है। सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे है। वहीं दूसरे क्षेत्र या अन्य प्रदेशों के नेता भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए हरियाणा आ रहे है। इसी कड़ी हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए आज रेवाड़ी आ रहे है। रैली सैनी स्कूल के ग्राउंड में आयोजित की गई है। जहां हजारों भाजपा कार्याकर्ता एकजुट होंगे। सीएम सैनी जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील करेंगे। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

27 को आएंगे अमित शाह

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह यादव पहले कोसली से विधायक थे अबकी बार भाजपा हाईकमान ने उनकी सीट बदल कर लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी 27 सितंबर को चुनाव प्रचार करने के लिए रेवाड़ी आएंगे। लक्ष्मण सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के निर्वतमान विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीवी राव से है।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: मेडिकल और डेंटल कोर्स में एनआरआई कोटा पूरी तरह धोखाधड़ी, धंधा बंद करे पंजाब सरकार