Ambala News : कभी केबल आपरेटर का काम करते थे नायब सैनी

0
12
कभी केबल आपरेटर का काम करते थे नायब सैनी
Ambala News: कभी केबल आपरेटर का काम करते थे नायब सैनी

गांव में ही शुरू किया था केबल नेटवर्क का काम
Ambala News (आज समाज) अंबाला: भाजपा के नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कल हुई विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे वाले नायब सैनी का जीवन संघर्षमय रहा। उन्होंने हर छोटा-बड़ा काम किया। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नायब सैनी के संघर्ष की की नतीजा है कि वो आज सीएम की कुर्सी तक पहुंचे वाले नेता बने। आज नायब सैनी से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बता रहे है।

बात 2003 की है। काम की तलाश में नायब सैनी वापस नारायणगढ़ आ गए। अपने गांव में उन्होंने केबल नेटवर्क का काम किया। उनका केबल नेटवर्क का काम ठीक-ठाक चल पड़ा। क्षेत्र के लोगों में उनकी पड़ मजबूत होने लगी। मनोहर लाल के करीबी रहे नायब सैनी ने 2009 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन व इस चुनाव में हार गए। उसके बाद उन्होंने नारायणगढ़ हो नहीं छोड़ा और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की।

मनोहर कैबिनेट में बनाई जगह

मनोहर लाल के करीबी होने का फायदा चुनाव जीतने के बाद नायब सैनी को मिला। मनोहर सरकार में उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव ने कुरुक्षेत्र से जीत दर्ज करते हुए नायब सैनी ने संसद में प्रवेश किया। मनोहर लाल की पंसद होने के कारण ही नायब सैनी को पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली।

यह भी पढ़ें :  Haryana News: पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा कालुया गिरफ्तार