Naari Kalyan Samiti : समाज सेवा का सबसे बड़ा लाभ है पुण्य की प्राप्ति : कंचन सागर

0
229
Naari Kalyan Samiti
Naari Kalyan Samiti
Aaj Samaj (आज समाज),Naari Kalyan Samiti ,पानीपत : समाज सेवाओं के अन्तर्गत सेवा एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की सेवा भावना से प्रेरित होकर अपनी इच्छा से प्रदान की जाती है। इसी विचार धारा के साथ नारी कल्याण समिति शहर में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को समिति की ओर से सेक्टर 13- 17 में 40 ज़रूरत मंद महिलाओं को राशन, आटा, नमक, चावल, तेल, हल्दी, चने की दाल और कच्ची सब्जियां बांटी गई।
  • नारी कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

जीवन में पैसा-रुपया कुछ साथ नहीं जाता

नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर ने कहा कि समाज सेवा का सब से बड़ा लाभ यह है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में पैसा-रुपया कुछ साथ नहीं जाता, बल्कि व्यक्ति द्वारा किए गए नेक कार्य ही साथ जाते हैं। दुनिया में नहीं रहने के बाद भी लोग उनको उनके सेवा कार्यों के साथ याद करते हैं। मुख्य अतिथि निशा गर्ग ने कहा कि समाज में जो लोग परेशान हैं, उनकी मदद करें तो आत्मिक सुख का अनुभव होगा। पूर्व प्रधान सुमन सिंगला ने कहा कि
समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज़्बा हर किसी में होना चाहिए, जो लोग समाज सेवा करते हैं वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। इस मौके पर समिति की सभी सदस्याएं मौजूद रही।