पंजाब राज भवन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पंजाब और कजाकिस्तान के संबंधों को किया मजबूत
Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन में आज एक मनमोहक और रूहानी संगीत शाम आयोजित की गई, जिससे पूरा राज भवन पंजाब और कजाकिस्तान के सांस्कृतिक और संगीत वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों की सराहना की। कजाकिस्तान के कलाकारों का दिल से स्वागत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि संगीत हमेशा आत्मा को खुशी देता है और यह भाषा की रुकावटों को पार करके संस्कृतियों और सभ्यताओं को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन ढ़ंग है।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता को बढ़ावा देने का प्रयास
पंजाब द्वारा अंतरराष्ट्रीय मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कजाकिस्तान से आई सांस्कृतिक मंडली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब की पर्यटन क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करते हुए अंतर-संस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की पंजाब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पंजाब को पर्यटन हब के रूप में करेंगे विकसित : सौंद
इस संदर्भ में राज्य भवन, पंजाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब की समृद्ध विरासत और राज्य को वैश्विक स्तर पर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर जोर दिया।
कैबिनेट मंत्री सौंद ने दुनिया भर के लोगों को पंजाब की सुंदरता, विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत करके पंजाब की पर्यटन संभावनाओं में और वृद्धि करने और एक ऐसे भविष्य के निर्माण पर जोर दिया जहां वैश्विक स्तर पर आपसी मित्रता प्रफुल्लित हो।
ये भी पढ़ें : Punjab News : पीएसपीसीएल ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया
ये भी पढ़ें : Punjab Farmer Protest Update : डॉक्टरी सहायता के बीच डल्लेवाल का अनशन जारी