Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 5.11 लाख में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस

0
82
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 5.11 लाख में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 5.11 लाख में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस

कई पशु प्रतियोगिताओं में भैंस जीत चुकी इनाम, रोजाना देती है 25 लीटर दूध
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक मुर्रा नस्ल की भैंस 5.11 लाख रुपए में बिकी। भैंस नोएडा के पशु पालक अनिल यादव ने खरीदी। भैंस रोजाना 25 लीटर दूध देती है। भैंस अभी तीसरी बार ब्याही थी। कई पशु प्रतियोगिता में भैंस इनाम जीत चुकी है। जानकारी देते हुए महेंद्रगढ़ जिले के चिंडालिया गांव के किसान विक्रम लांबा ने बताया कि वह भैंस को उच्च गुणवत्ता वाला चारा और पोषक आहार देते है, जिससे उसकी दूध देने की क्षमता और बढ़ गई। इससे भैंस की चर्चा आसपास के गांवों में होने लगी।

उसे डर लगने लगा था कि कहीं भैंस को कोई चोरी न कर ले। इस दौरान नोएडा का पशुपालक अनिल यादव उसके पास भैंस लेने के लिए पहुंचा। अनिल यादव ने 3 बार लगातार आकर भैंस का दूध चेक किया है। इसमें तीनों बार भैंस ने सुबह व शाम के समय 25 से 26 लीटर तक दूध दिया है। लगातार दूध चेक करने के बाद ही पशुपालक ने भैंस के इतने दाम लगाए।

चोरी होने के डर से बेची भैंस, देखने वालों की लगी भीड़

विक्रम सिंह ने बताया कि वह साधारण किसान है। उसने दूध के लिए ही भैंस को पाल रखा था। भैंस अच्छा दूध देती थी, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा लग रही थी। आसपास के गांवों में भैंस का नाम था। इसलिए उसे भैंस के चोरी होने या कुछ बीमारी होने का डर भी सताता रहता था।

वह भैंस को बेचना नहीं चाहता था, मगर इसी डर की वजह से उसने भैंस को बेचा है। विक्रम लांबा ने भैंस को 5 लाख 11 हजार रुपए में बेचा है। जैसे ही भैंस बेचने की खबर मिली तो आसपास के गांवों के अनेक ग्रामीण भी चिंडालिया गांव पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में मैच फिक्सिंग करने पर होगी जेल