नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते, निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने खुद संभाली कमान

0
248
Municipal sanitation workers strike
Municipal sanitation workers strike

इशिका ठाकुर,करनाल:
नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते, निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने खुद संभाली कमान, जन भागीदारी से की स्ट्रीट स्वीपिंग की शुरूआत, सैकेंडरी प्वाईंट से किया जा रहा है कूड़ा उठान। निगमायुक्त ने शहर की तमाम एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एस एच जी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों से अपील कर मुहिम से जुडऩे को कहा।

सडक़ों की सफाई और सैकेंडरी प्वाईंट से कूड़ा उठान की एक मुहिम शुरू

Municipal sanitation workers strike
Municipal sanitation workers strike

नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते, निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने शहर की साफ-सफाई को पटरी पर लाने के लिए खुद कमान संभाल ली है। इसे लेकर स्ट्रीट स्वीपिंग यानी सडक़ों की सफाई और सैकेंडरी प्वाईंट से कूड़ा उठान की एक मुहिम शुरू की गई है। निगमायुक्त ने मीनार रोड़ स्थित अपने आवास के सामने मौजूद सडक़ को साफ किया, उनके साथ निगम के सहायक आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता महिपाल सिंह और निगम की स्वच्छता शाखा के निरीक्षकों ने भी सडक़ को साफ करने में सहयोग दिया।

इस अवसर पर निगमायुक्त ने एक संदेश में कहा कि जिस प्रकार हम प्रतिदिन अपने घर की साफ-सफाई करते है, ठीक उसी तरह हम एक प्रबुद्ध नागरिक का दायित्व समझकर अपने घर के सामने की सडक़ों की भी सफाई करें। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने शहर की तमाम एनजीओ, रेजिडेंट वैलफे यर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं और आम नागरिकों को इस मुहिम से जुडऩे की अपील की है।

600 टन कूड़े की लिफ्टिंग

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दृष्टिगत दो चीजों पर प्रमुख रूप से गौर किया जा रहा है। इनमें एक स्ट्रीट स्वीपिंग और दूसरा सैकेंडरी प्वाईंट पर एकत्रित कूड़े का उठान जरूरी है। इसके लिए रात्रि 9 बजे से प्रात: 4 बजे तक जन भागीदारी के साथ सडक़ों की सफाई की जा रही है। दूसरा सैकेंडरी प्वाईंट से कूड़े की लिफ्टिंग पर जोर दिया गया है। इन प्रयासों से विगत तीन दिनों में अब तक 600 टन कूड़े की लिफ्टिंग करवाई जा चुकी है। दूसरी ओर निगमायुक्त के मार्गदर्शन में निसिंग नगरपालिका के सचिव शैलेन्द्र शर्मा की ओर से उक्त कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए श्रमदान शुरू किया गया है। अन्य नगरपालिकाएं भी इसी तर्ज पर अपने-अपने क्षेत्र में सडक़ों को साफ करने की मुहिम चलाएगी। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अब जिला प्रशासन के सहयोग से मुहिम को आगे बढ़ाते हुए स्कूलों व सरकारी कार्यालयों के आस-पास भी साफ-सफाई करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :टायर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल: निगमायुक्त तोमर ने संभाली खुद कमान

ये भी पढ़ें : 24 नवंबर को किसानों का रेल रोको आंदोलन

Connect With Us: Twitter Facebook