Mumbai Ghatkopar News: मुंबई में आंधी-तूफान के दौरान अवैध होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, 74 जख्मी

0
124
Mumbai Ghatkopar News
मुंबई में आंधी-तूफान के दौरान अवैध होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, 74 जख्मी।

Aaj Samaj (आज समाज), Mumbai Ghatkopar News, मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान हुआ और इसकी चपेट में 88 लोग आ गए जिनमें 14 की मौत हो गई और 74 घायल बताए गए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायलों में से 31 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 43 अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

  • पांच-पांच लाख रुपए मदद की घोषणा

राष्ट्रपति ने हादसे पर गहरा दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे के कुछ देर बाद मौके का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मदद देने की घोषणा की। उन्होंने मुंबई शहर में सभी होर्डिंग के ढांचों की लेखा परीक्षा का आदेश दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा, मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

बीएमसी एक साल से होर्डिंग पर जता रहा था आपत्ति

बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, होर्डिंग अवैध था क्योंकि बीएमसी ने (इसे लगाने के लिए) अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने बताया, जिस जगह हादसा हुआ, वहां रेलवे की जमीन पर चार होर्डिंग लगाए गए थे और उनमें से एक गिरा है। भूषण गगरानी ने बताया कि बीएमसी एक साल से होर्डिंग (लगाने) पर आपत्ति जता रहा था। मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook