Mumbai Fire: बिहार और मुंबई में दो घटनाओं में 10 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत

0
16
Mumbai Fire: बिहार व मुंबई में दो घटनाओं में 10 बच्चों समेत 14 लोग मरे
Mumbai Fire: बिहार व मुंबई में दो घटनाओं में 10 बच्चों समेत 14 लोग मरे

7 Children Drowned In Bihar, (आज समाज), पटना/मुंबई: बिहार और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक इलाके में रविवार को दो दर्दनाक घटनाओं में दो परिवारों के 10 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। बिहार में नदी में डूबने से एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत, जबकि मुंबई में इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Pearl Agro Case: हरियाणा सहित नौ राज्यों में 44 स्थानों पर ईडी के छापे

बिहार के रोहतास जिले में सात 7 बच्चे नहाते समय सोम नदी में डूब गए। इनमें से 5 के शव बरामद कर लिए गए हैं ओर अन्य 2 अब भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार रोहतास निवासी केदार गौड़ के परिवार के सातों बच्चे नदी में नहाने गए थे। सभी की उम्र 8-12 साल के बीच है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक नहाते हुए बच्चे ज्यादा गहराई में चले गए और इस दौरान पहले एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में फिर सातों डूब गए। दो लापता बच्चों की तलाश जारी है। इलाके की पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

मुंबई के चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में 3 मंजिला इमारत में आज अलसुबह भीषण आग लगी गई। चश्मदीदों के अनुसार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में सबसे पहले आग भड़की। इसके बाद तुरंत आग ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। लगभग 9 बजे तक आग पर काबू पाया जा सके। उसके बाद 7 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया