Mulayam Singh Yadav came forward in support of Azam: आजम के समर्थन में आगे आए मुलायम सिंह यादव

0
189

लखनऊ। सपा ने आजम खान के समर्थन में आज मुलायम सिंह स्वयं उतर आए। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया और मीडिया के सामने आजम खान की बेगुनाही के बारे में बताया। बतौर मुलायम आजम ने हमेशा ही गरीबों और कमजोर लोगों की मदद की है। आजम खान के खिलाफ कार्रवाई गलत है। बहुत ही साधारण परिवार से थे आजम खान। उन्होंने हमेशा कमजोरों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। लेकिन आज उनके साथ बहुत गलत किया जा रहा है। उनके खिलाफ केस गलत तरीके से दर्ज किया गया है। आजम खान ने मजदूरों और गरीबों की लड़ाई लड़ी। उन पर जमीन हड़पने के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि सपा और मैं स्वयं आजम के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध करता हूं।मुलायम सिंह ने आगे कहा कि आजम पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए। यह आजम खां के खिलाफ एक साजिश है, मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से उनके समर्थन में आने की अपील करता हूं। इस दौरान मुलायम सिंह भावुक हो गए। आजम के खिलाफ रामपुर में अब तक 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दो नए मुकदमे मंगलवार को दर्ज हुए हैं।