नई दिल्ली। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के नौवें नंबर के अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 60 अरब डॉलर की हो गई है। फोर्ब्स पत्रिका ने अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बताया है। उन्होंने इस बार लिस्ट में गूगल फाउंडर लैरी पेज को पछाड़ दिया। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर सूची है जो दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति में रोज के उतार-चढ़ाव पर नजर रखती है। फोर्ब्स की अरबपतियों की 2019 की वार्षिक सूची में अंबानी 13वें स्थान पर थे। बृहस्पतिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में भारी उछाल के बाद अंबानी ने दैनिक सूची में शीर्ष-10 में पहुंच गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज बृहस्पतिवार को 10 लाख करोड़ रुपये बाजार मूल्यांकन वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी। बाजार बंद होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 10,01,555.42 करोड़ रुपये (139.8 अरब डॉलर) रहा।