सांसद संजय भाटिया ने जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता का दिया मंत्र  

0
252
सांसद संजय भाटिया ने जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता का दिया मंत्र  
सांसद संजय भाटिया ने जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता का दिया मंत्र  
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। करनाल से लोकसभा सांसद संजय भाटिया शुक्रवार को समालखा गांव स्थित रामलीला ग्राउंड में श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर क्लब के बुजुर्ग वरिष्ठ सदस्यों डा. खरैतीलाल चौपड़ा, सोमनाथ कपूर, हरीश कपूर, सुरेन्द्र टंडन, राजेन्द्र गुप्ता सहित चेयरमैन कुलदीपचंद कपूर व प्रधान कृष्ण बैनीवाल, जयपाल कुहाड़, लालचंद चौपड़ा सहित अन्य सदस्यों ने फूलमालाओं, पटखा पहनाकर सांसद संजय भाटिया, चांद भाटिया का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद ने क्लब के दिवंगत सदस्यों की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अपनी प्राचीन विरासत को सहेजकर रखना होगा

लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन विरासत को सहेजकर रखना होगा। प्राचीन संस्कृति ही हमारी धरोहर है और हमें अपने धर्म व संस्कारों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता व भाईचारे के साथ काम करना होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलते हुए सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और ये सब इसके कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

 

 

सांसद संजय भाटिया ने जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता का दिया मंत्र  
सांसद संजय भाटिया ने जातिवाद के कुचक्र से निकलकर एकजुटता का दिया मंत्र

विभिन्न कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी हरियाणा को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस दौरान सांसद ने अपनी सांसद निधि से फर्श, शैड सहित विभिन्न कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से करनाल में 24 मई को महर्षि कश्यप की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी लोगों को निमंँत्रण दिया। निवर्तमान पार्षद श्यामसुंदर भाटिया ने भी क्लब के हाल को वातानुकुलित करने के लिए एयरकंडीशनर भेंट किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कृष्ण छौक्कर, शशिकांत कौशिक, जगदीश रमन, श्याम सुंदर बरेजा, सुनील शर्मा, सुशील जिंदल, सौरभ गुप्ता, राधेश्याम जिंदल, नरेश बैनीवाल, अरविन्द कौशिक, रेणू धीमान, शीतल नेगी, देवेन्द्र खन्ना, श्यामलाल मेहरा, अनिल अरोड़ा, राजेश कोहली, मोनू, महेश गुप्ता, डब्बू शर्मा, प्रमोद खन्ना, नितिन चौपड़ा, अनिल मळलोत्रा, विकास कुहाड़, प्रवीन बॉबी, राजू दहिया, राजेश ठाकुर, सुभाष कुहाड़, नरेश कौशिक, रविन्द्र कश्यप, अनिल बैनीवाल, सुधीर सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।