MP Phulo Devi Netam: विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबीयत, हुईं बेहोश

0
13
MP Phulo Devi Netam विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबीयत, हुईं बेहोश
MP Phulo Devi Netam विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबीयत, हुईं बेहोश

Protest In Parliament Campus On NEET, (आज समाज), नई दिल्ली: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष के शुक्रवार को संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने

संसद परिसर से फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आगे आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं। बाद में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी अस्पताल पहुंचे और फूलो देवी का हालचाल जाना। रजनी पाटिल, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य कांग्रेस सांसदों ने भी फूलो देवी की मदद की।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहन वाली हैं फूलो देवी

फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।

अगस्त में कदाचार का दोषी ठहराया था

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने पिछले साल अगस्त में सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए फूलो देवी नेताम समेत 12 विपक्षी सांसदों को कदाचार का दोषी ठहराया था। गुरुवार को इन सदस्यों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार न करने की चेतावनी दी गई थी। गुरुवार को विशेषाधिकार पैनल ने राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की।

SHARE