Movies Releasing on OTT : फरवरी का नया और आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस हफ्ते इस हफ्ते 2 मार्च तक 10 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके मनोरंजन की खुराक को दोगुना कर देंगी।

बाबा निराला की वापसी: ‘आश्रम 3 पार्ट 2’

बॉबी देओल ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ में रहस्यमयी किरदार बाबा निराला के रूप में फिर से लौट रहे हैं। यह साम्राज्य टूटने की कगार पर है और इस बार भोपा स्वामी आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे।

पम्मी भी अपने बदले की आग में सब कुछ जलाने के लिए तैयार है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह सीरीज पूरी तरह से विश्वासघात, गठबंधन और सत्ता के खेल के बारे में होगी। ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ 27 फरवरी से MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

‘जिद्दी गर्ल्स’: एक कॉलेज की कहानी

‘जिद्दी गर्ल्स’ में दिल्ली के एक काल्पनिक कॉलेज की पांच लड़कियां अपनी दोस्ती, शिक्षा और आधुनिक समाज के दबावों से निपटती नजर आएंगी। ये लड़कियां अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जानती हैं और कॉलेज प्रशासन से भिड़ने से नहीं डरती हैं। ‘जिद्दी गर्ल्स’ 27 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

‘डब्बा कार्टेल’: 1960 के दशक की क्राइम थ्रिलर

शबाना आज़मी की ‘डब्बा कार्टेल’ 1960 के दशक के बॉम्बे में सेट एक क्राइम थ्रिलर है। यह सीरीज 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025 Wishes: भोलेनाथ की कृपा से भर दें अपनों का जीवन खुशियों से!